पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने विपरीत परिस्थितियों में जगाया राष्ट्रवाद का अलख : सहजानन्द राय

पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने विपरीत परिस्थितियों में जगाया राष्ट्रवाद का अलख : सहजानन्द राय

कृपा शंकर चौधरी 

गोरखपुर, 25 सितम्बर 2025। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर जिला इकाई ने सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर रानीडीहा स्थित जिला भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि सहजानन्द राय ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जीवन संघर्षपूर्ण परिस्थितियों में बीता, लेकिन उन्होंने राष्ट्रवाद का अलख जगाकर अंत्योदय की संकल्पना को साकार किया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार उन्हीं की विचारधारा पर चलते हुए गरीब और वंचितों को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध करा रही है। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन जैसी योजनाएँ अंत्योदय के सपने को साकार कर रही हैं।

संगोष्ठी में पूर्व केंद्रीय मंत्री व खजनी विधायक श्रीराम चौहान ने कहा कि उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का सिद्धांत देकर राष्ट्र को नई दिशा दी। विधायक राजेश त्रिपाठी ने उनकी सादगी और राष्ट्रभक्ति को प्रेरणास्रोत बताते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का आह्वान किया।

विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने कहा कि अंत्योदय से सर्वोदय की परिकल्पना उपाध्याय की दूरदृष्टि थी, वहीं विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने उन्हें राजनीति का सच्चा उद्देश्य ‘राष्ट्रसेवा’ बताने वाला नेता बताया। विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही है।

संगोष्ठी का संचालन भाजपा जिला महामंत्री व पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ. आरडी सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिले के कई प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
HPG6

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams