अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग घायल।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग घायल।

 

रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर।

एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत बेलवा खुर्द गांव के सामने फोरलेन पर गुरुवार की शाम लगभग 5.30 बजे एक अज्ञात वाहन ने फोरलेन पार कर रहें बुजुर्ग को टक्कर मार दिया।जिसमे बुजुर्ग घायल हो गए। आस पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर  घायल बुजुर्ग को निजी अस्पताल भिजवाया। इसी क्षेत्र के बेलवा खुर्द निवासी फौजदार यादव उम्र लगभग 75 वर्ष पुत्र स्व०मोहन यादव गुरुवार की शाम को सोनबरसा बाजार में अपने गांव के सामने फोरलेन पार कर रहे थे।उसी दौरान कसया की तरफ जा रहा अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।जिसमे वह घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर सोनबरसा चौकी की पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल किया।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
3GJG

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams