48 घंटे के राष्ट्रव्यापी हंगर फास्ट का दूसरा दिन: गोरखपुर में सैकड़ों लोको पायलटों ने उठाई आवाज, कहा—थका शरीर सुरक्षा नहीं दे सकता

48 घंटे के राष्ट्रव्यापी हंगर फास्ट का दूसरा दिन: गोरखपुर में सैकड़ों लोको पायलटों ने उठाई आवाज, कहा—थका शरीर सुरक्षा नहीं दे सकता


AILRSA के आह्वान पर गोरखपुर क्रू लॉबी के सामने रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन जारी, सुरक्षित रेल परिचालन के लिए जीवन से जुड़ी 9 मांगों पर अडिग

कृपा शंकर चौधरी 

गोरखपुर। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर चल रहे 48 घंटे के राष्ट्रव्यापी हंगर फास्ट का दूसरा दिन सोमवार को भी गोरखपुर में जोरदार तरीके से जारी रहा। क्रू लॉबी के सामने सुबह से ही बड़ी संख्या में लोको पायलट और सहायक लोको पायलट इकट्ठा हुए और अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण फास्ट में बैठे रहे।

रनिंग स्टाफ ने कहा कि यह आंदोलन कोई साधारण क्रम नहीं बल्कि रेल सुरक्षा को लेकर गंभीर चेतावनी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि—
“हम ट्रेन चलाते हैं, पर थका हुआ शरीर और नींद से बोझिल आंखें सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकतीं।”

कर्मचारियों ने बताया कि वे रेल परिचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं, लेकिन लगातार लंबे ड्यूटी घंटे, अपर्याप्त रेस्ट और कर संबंधी दबाव ने उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता पर गहरा असर डाला है।

जीवन से जुड़ी प्रमुख मांगें

फास्ट कर रहे रनिंग स्टाफ ने 9 महत्त्वपूर्ण मांगों को तत्काल लागू किए जाने पर जोर दिया—

1. ड्यूटी घंटे कम कर सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जाए।


2. पीरियॉडिक रेस्ट (30+16 घंटे) लागू किया जाए।


3. आउट स्टेशन रेस्ट (8+2 घंटे) अनिवार्य किया जाए।


4. हेडक्वार्टर रेस्ट (16+2 घंटे) सुनिश्चित किया जाए।


5. लगातार नाइट ड्यूटी को तत्काल बंद किया जाए।


6. 36 घंटे के भीतर आउट स्टेशन से HQ वापसी अनिवार्य की जाए।


7. त्रिकोणी (ट्रायएंगुलर) वर्किंग को समाप्त किया जाए।


8. किलोमीटर भत्ता (KMA) में 25% बढ़ोतरी 01.01.2024 से लागू की जाए।


9. KMA के TA हिस्से का 70% आयकर से मुक्त किया जाए।

 

कर्मचारियों ने कहा कि ज्ञापन, वार्ताओं और आग्रहों के बाद भी जब समस्याएँ अनसुनी रहीं, तब मजबूर होकर उन्हें ‘शरीर की भाषा’—भूख हड़ताल—का रास्ता अपनाना पड़ा है।

सैकड़ों कर्मचारियों की भागीदारी, रनिंग रूम–ट्रेनिंग सेंटर में भोजन बहिष्कार

धूप–छाँव के बीच दूसरे दिन भी सैकड़ों रनिंग स्टाफ फास्ट में शामिल रहे। इतना ही नहीं, रनिंग रूम और ट्रेनिंग सेंटर में भी लोपा–सलोपा कर्मचारियों ने भोजन ग्रहण नहीं किया, जिससे आंदोलन की गंभीरता स्पष्ट झलकी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप कुमार ने की और संचालन क्षेत्रीय महामंत्री विनय शर्मा द्वारा किया गया।
फास्ट स्थल पर अमित कुमार, ब्रजेश कुमार, भरत कुमार, सुजीत राय, जय प्रकाश, सत्य नारायण गुप्ता, चंद्र प्रकाश, आर.आर. चौबे, चौधरी अभय कुमार, मदनेश कुमार, राकेश चौधरी, इंद्रजीत कुमार, राजकुमार राय सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

अंत में कार्यकर्ताओं ने—
“रनिंग एकता ज़िंदाबाद”, “रनिंग स्टाफ जिंदाबाद”, “AILRSA जिंदाबाद”
के नारे लगाए।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
R5EJ

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams