अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो में गोरखपुर के अभिषेक का परचम, भारत को दिलाया रजत पदक

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो में गोरखपुर के अभिषेक का परचम, भारत को दिलाया रजत पदक


कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर 

गोरखपुर। चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के बहरामपुर कुरमौल निवासी प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ी अभिषेक ने एक बार फिर गोरखपुर जिले और मंडल का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 16 से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित 8वीं ओपन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 में अभिषेक ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
यह उपलब्धि कई मायनों में ऐतिहासिक है। अभिषेक ने चौथी बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और लगातार चौथी बार पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ ही वह गोरखपुर मंडल एवं डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ गोरखपुर की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चार बार भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में नेपाल, बांग्लादेश, कोरिया, भारत, अफगानिस्तान सहित अन्य देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिससे प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत ऊँचा और चुनौतीपूर्ण रहा। ऐसे कड़े मुकाबलों में रजत पदक जीतना अभिषेक की मेहनत, अनुशासन और लगन का प्रमाण है।
इस ऐतिहासिक सफलता पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षकों, संस्था, शुभचिंतकों और समर्थकों को देते हुए कहा कि उनका सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
Z7DL

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams