किकबॉक्सिंग में आजमगढ़ की जाह्नवी पाण्डेय का परचम, खेलो इंडिया नॉर्थ ज़ोन में स्वर्ण पदक

किकबॉक्सिंग में आजमगढ़ की जाह्नवी पाण्डेय का परचम, खेलो इंडिया नॉर्थ ज़ोन में स्वर्ण पदक

उपेंद्र कुमार पांडेय 

आजमगढ़। जिले की होनहार खिलाड़ी जाह्नवी पाण्डेय ने खेलो इंडिया नॉर्थ ज़ोन वूमेन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद, पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता 22 से 25 जनवरी के बीच जम्मू यूनिवर्सिटी, जम्मू में आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता के दौरान जाह्नवी ने दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर की अनुभवी खिलाड़ियों को पराजित करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस सफलता ने क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की मजबूती को एक बार फिर साबित कर दिया।
अब जाह्नवी पाण्डेय 26 से 29 मार्च तक आयोजित होने वाली नेशनल वूमेन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में नॉर्थ ज़ोन टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
जाह्नवी पाण्डेय मूल रूप से मुस्तफाबाद, जहानागंज (जनपद आजमगढ़) की निवासी हैं। अपनी उपलब्धि पर उन्होंने अपने माता-पिता और कोच का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निरंतर मार्गदर्शन, मेहनत और सहयोग के कारण ही वह इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
E9LU

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams