फोरलेन पार करते समय ट्रक की चपेट में आई किशोरी, हालत स्थिर
विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में गुरुवार अपराह्न करीब 3:45 बजे फोरलेन पर हुए सड़क हादसे में एक किशोरी घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, पिपराइच क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी 15 वर्षीय अर्पिता गिरी, पुत्री बब्लू गिरी, फोरलेन सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान गोरखपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किशोरी सड़क पर गिरकर घायल हो गई, जबकि ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल किशोरी को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस को घटना की सूचना दिए जाने की बात कही जा रही है।