सर्विस लेन में खड़े मालवाहक ऑटो से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल

सर्विस लेन में खड़े मालवाहक ऑटो से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल


रिपोर्ट — विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार (गोरखपुर)

गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा बाजार में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना नहर के पास फोरलेन की उत्तरी सर्विस लेन की है, जहां खड़े एक मालवाहक ऑटो से पीछे से टकराकर बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही सोनबरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, चौरी-चौरा क्षेत्र के डुमरी खास गांव निवासी 22 वर्षीय अवनीश उर्फ हरि, पुत्र को सुवाष, दोपहर के समय अपनी बाइक से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई।
घायल युवक का उपचार जारी है, जबकि पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
Z2HI

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams