अरविन्द विश्वकर्मा को मिला निदेशक प्रशस्ति पत्र सम्मान

अरविन्द विश्वकर्मा को मिला निदेशक प्रशस्ति पत्र सम्मान

कैलाश सिंह विकास वाराणसी 

वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द कुमार विश्वकर्मा को उत्कृष्ट कार्यो हेतु नागरिक सुरक्षा निदेशक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सोमवार को लखनऊ के जुबली इंटर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मपाल सिंह ने श्री विश्वकर्मा को निदेशक नागरिक सुरक्षा प्रशस्ति पत्र  प्रदान किया। बता दें कि इस सम्मान के लिए वाराणसी से तीन वार्डेनों का चयन किया गया था। अरविन्द विश्वकर्मा को सम्मान मिलने पर नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक नीरज मिश्रा, सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा, विवेक कुमार,डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, इरशाद अहमद,डा.पीयूष पांडेय,जयप्रकाश जायसवाल,मनीष सोनी, शहजादे अंसारी, निजामुद्दीन, आइएजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सिंह विकास, आशीर्वाद सिंह,जयराज विश्वकर्मा,अयन बोस समेत अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दी है।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
PK2H

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams