क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का जन्मदिन बड़े धूम- धाम से  बाबा विश्वनाथ मैरिज हॉल में  मनाया

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का जन्मदिन बड़े धूम- धाम से बाबा विश्वनाथ मैरिज हॉल में मनाया

 

उपेन्द्र कुमार पांडेय 

आजमगढ़::भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का जन्मदिन और होली मिलन समारोह बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम आजमगढ़ के बाबा विश्वनाथ मैरेज हॉल, बेलईसा में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 

कार्यक्रम की शुरुआत सहजानंद राय के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट से हुई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सहजानंद राय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए, फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया तथा उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर होली के पावन पर्व की खुशियां भी साझा की गईं और सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

 सहजानंद राय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया तथा होली के पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

होली मिलन कार्यक्रम के आयोजक पूर्व प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह,अमित तिवारी,संगीता तिवारी के द्वारा किया गया।
      सुशील कुमार सिंह ने कहा कि “होली मिलन का यह पावन अवसर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। रंगों का यह पर्व हमें सभी मतभेद भूलकर एकजुट होकर समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।”
  
     कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे वातावरण में होली के रंगों के साथ जन्मदिन की खुशियां भी दिखाई दीं।
   
     इस अवसर पर कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान,विधानपरिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक,पूर्व सांसद संगीता आजाद,जयप्रकाश निषाद,संतोष सिंह,पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन,पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल,ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू,संतोष यादव, बलवंत यादव,अजय सिंह,प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
O4E8

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams