आदित्य पब्लिक स्कूल में एटीएसई प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार
महेंद्र चौधरी झंगहा गोरखपुर।
गोरखपुर। झंगहा स्थित आदित्य पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आदित्य टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (ATSE) के अंतर्गत प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और अनुशासन से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
विद्यालय के निदेशक श्री सौरभ सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उनकी प्रतिभा को मंच देना है।
वहीं संस्थापक श्री संजय सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत हमेशा सफलता दिलाती है और उत्कृष्टता को सम्मान मिलना विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है।
परीक्षा के परिणाम इस प्रकार रहे—
कक्षा 1 में आयुष पासवान प्रथम, हर्षित मौर्या द्वितीय, आकृति सिंह तृतीय, अदिति यादव चतुर्थ तथा जियाउल अंसारी पंचम स्थान पर रहे।
कक्षा 2 में आकांक्षा सिंह प्रथम, असमीन द्वितीय, आयुष प्रताप सिंह तृतीय, अभय यादव चतुर्थ तथा अंशिका चौहान पंचम स्थान पर रहीं।
कक्षा 3 में भूपेंद्र प्रताप सिंह प्रथम, श्रेया सिंह द्वितीय, आराध्या सिंह तृतीय, आशिता निषाद चतुर्थ तथा पिहू कुमारी पंचम स्थान पर रहीं।
कक्षा 4 में दिव्या कुमारी प्रथम, शताक्षी जायसवाल द्वितीय, प्रियंजलि रावत तृतीय, दीपिका यादव चतुर्थ तथा ऋत्वि पंचम स्थान पर रहीं।
कक्षा 5 में अनिकेत पांडे प्रथम, प्रशास्व राय द्वितीय, सिद्धार्थ प्रताप सिंह तृतीय, अविनाश चतुर्थ तथा गजेंद्र राय पंचम स्थान पर रहे।
कक्षा 6 में अर्चिता प्रथम, प्रतीक चौहान द्वितीय, वेदांश मल तृतीय, अदिति यादव चतुर्थ तथा अमृता सिंह पंचम स्थान पर रहीं।
कक्षा 7 में प्रतीक यादव प्रथम, आलोक सिंह यादव द्वितीय, पीयूष दुबे तृतीय, मोहम्मद अर्श चतुर्थ तथा आयुष निषाद पंचम स्थान पर रहे।
कक्षा 8 में अपरमिता प्रथम, शुभम यादव द्वितीय, अंकुर यादव तृतीय, आसिया सिंह चतुर्थ तथा शिवांगी सिंह राजपूत पंचम स्थान पर रहीं।
कक्षा 9 में प्रिंस राज यादव प्रथम, राज यादव द्वितीय, अनिमेष राय तृतीय, प्रगति मल चतुर्थ तथा सिद्धार्थ जायसवाल पंचम स्थान पर रहे।
कक्षा 11 में आदर्श प्रथम तथा लक्ष्य द्वितीय स्थान पर रहे।
समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।