आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर हरियाणा विजय पर कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया

आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर हरियाणा विजय पर कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया

उपेन्द्र कुमार पांडेय 

 

आजमगढ़::भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने हरियाणा विजय पर जगह जगह मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

         

     जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि मैं हरियाणा की जनता को बधाई और धन्यवाद देता हु कि हरियाणा की जनता ने विकास पर वोट किया। लोकसभा चुनावों के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच पहला बड़ा सीधा मुकाबला था।एक ओर जहां हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल डाउन होगा वहीं दूसरी ओर अब भाजपा कार्यकर्ता डबल मेहनत से चुनावी मैदान में उतरेंगे। आने वाले 4 महीनों में 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव होने है, जिनमें महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली की जनता को अपना नया मुखिया चुनना होगा। साथ ही जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी को सबसे अधिक वोट प्रतिशत पाकर व 29 सीटों  पर जीत दर्ज दिलाने पर वहां के सभी कार्यकर्ताओं बधाई और धन्यवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह को निरंतर जीत दिलाने की हार्दिक बधाई और धन्यवाद।

 

     इस अवसर जिला अध्यक्ष सदर श्रीकृष्ण पाल,पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह,प्रेम प्रकाश राय,जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह,बृजेश यादव,अवनीश मिश्रा,सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
V101

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams