आजमगढ़: निजामाबाद फरहाबाद स्थित बकरी फार्म में अज्ञात बड़े जंगली जानवर ने 8 बकरियों को मार डाला,3 बकरिया गायब

आजमगढ़: निजामाबाद फरहाबाद स्थित बकरी फार्म में अज्ञात बड़े जंगली जानवर ने 8 बकरियों को मार डाला,3 बकरिया गायब

उपेन्द्र कुमार पांडेय 

 

आजमगढ़::निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरहाबाद निवासी शाहिद पुत्र अबुल कैश का निजामाबाद फूलपुर मार्ग पर फरहाबाद स्थित बकरी फार्म है । बीती रात में अज्ञात किसी जंगली जानवर ने घुस कर 8 बकरियों को मार डाला। और तीन बड़ी बकरियाँ उठा ले गया है। उनके फार्म में बड़े तेंदुआ टाइप बड़े जानवर के पंजे का निशान बना हुआ है। और हर बकरियों के गर्दन में बड़े बड़े दांत से काटकर मार डाला गया है। सुबह शाहिद जब अपने बकरियों को चारा देने गए तो यह दृश्य  देखकर भौचक्का रह गए। और घटना कि जानकारी निजामाबाद पुलिस को दी है। पुलिस ने घटना स्थल पर आकर जानवर के पंजों कि जॉच के लिए बन विभाग को सूचना दिया है।

 घटना कि सूचना मिलते ही लोगों कि भीड़ जुट गई है उन्होंने सभी बकरियों कि कीमत दो लाख से ऊपर बताया है।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
DB7S

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams