आजमगढ़::भारतीय जनता पार्टी जिला लालगंज में व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया

आजमगढ़::भारतीय जनता पार्टी जिला लालगंज में व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया

उपेन्द्र कुमार पांडेय

 

 

 आजमगढ़ :::भाजपा द्वारा व्यापारी हित में उठाए गए कदम के बारे में बताया और सभी को 25 मई को मतदान हेतु आग्रह किया।प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा उपस्थित रहे।

 

   विनीत अग्रवाल 'शारदा" ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में व्यापारियों को सर्वाधिक सम्मान मिला।आज व्यापारी अपने आपको सुरक्षित महसूस करता है। जब प्रदेश में दूसरे दल की सरकार थी तो दिन दहाड़े व्यापारियों को लूटने का काम किया जाता था।भाजपा हमेशा व्यापारियों के हित में काम करती रही है।आज हर व्यवसाई भयमुक्त हो कर अपना व्यापार कर रहा है।जब से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है तब से माफिया  प्रदेश छोड़ के भाग गए या तो वह ऊपर चले गए  और जो होंगे भी वह बिल में घुस के बैठे है।मोदी ने बैंको के माध्यम से व्यापारियों को बिना गारंटी ऋण देने का काम जिससे वह अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में सुविधा मिल सके।केंद्र में 57 साल तक शहजादे और उनकी पार्टी ने लुटा और प्रदेश को 15 साल तक नवाब जादे की सरकार और उनकी पार्टी ने लुटा है।अब यह संभव नही है क्योंकि देश में प्रभु श्री कृष्ण के रूप में नरेंद्र मोदी और प्रदेश अर्जुन के रूप में योगी आदित्यनाथ की सरकार काम कर रही है।कांग्रेस ने अल्प संख्यकों को बढ़ावा देकर देश को इस्लामिक राष्ट्र बनाना चाहती हैं।व्यापारी इससे आहत है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी और उनकी सरकार ऐसा नही होने देगी।

 

  भारतीय जनता पार्टी द्वारा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन लोक सभा लालगंज के विधान सभा फूलपुर के रामलीला मैदान में किया गया। 

 

 

  व्यापारियों को संबोधित करते हुए विनती अग्रवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्रीय व्यापारियों कल्याण बोर्ड का गठन करके व्यापारी के हित में काम किया।भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भामाशाह की जयंती को व्यापारी दिवस के रूप में मानने का फैसला किया है।हर व्यापारी को हमारी सरकार ने 10 लाख का एक्सीडेंटल बीमा भी दिया है। हमारी सरकार ने 1 सिटी 1 प्रोडक्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लघु और कुटीर उद्योग को विश्वव्यापी बाजार देने का काम किया है।यह सब काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव है। 

 

 

 

   इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव,जिला मंत्री अजय यादव,केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार अनुराग सिंह,पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा रतन गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी मयंक श्रीवास्तव इत्यादि पदाधिकारी लोग मौजूद थे

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
XW9H

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams