आजमगढ़ : प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं, सीएम योगी का एंटी रोमियो स्क्वायड मौज में है- रीबू श्रीवास्तव

आजमगढ़ : प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं, सीएम योगी का एंटी रोमियो स्क्वायड मौज में है- रीबू श्रीवास्तव

रिपोर्टर उपेंद्र कुमार पांडे

पूर्व मंत्री व सपा महिला प्रदेश अध्यक्ष का किया गया स्वागत

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी महिला सभा की निवर्तमान जिलाध्यक्ष बबिता चौहान के नेतृत्व में समीक्षा बैठक सपा कार्यालय पर शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची पूर्व मंत्री व सपा महिला प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याओं पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। बैठक की अध्यक्षता मनभावती सिंह व संचालन सिंगारी गौतम ने किया।

अपने स्वागत से अभिभूत सपा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि आज महिलाओं की समस्याओं को लेकर केवल सपा ही मुखर रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और महिलाएं असुरक्षित है, सीएम योगी का एंटी रोमियो स्क्वायड मौज में है। जनता को तीन दिन से बिजली नहीं मिल रही है, कर्मचारी त्रस्त है, भ्रष्टाचार बढ़ चुका है। साढे तीन सौ रूपए की रसोई गैस के लिए प्रदर्शन करने वाली भाजपा के राज में सिलेंडर का दाम आसमान छू रहा है। जिससे महिलाओं को अपना घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों के लिए काम कर रही हैं उसका आमजनता से कोई लेना-देना नही हैं ऐसे में सपा की महिलाएं कमर कस लें और सपा के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत बनाए ताकि आगामी चुनाव में जनता विरोधी इस सरकार को उखाड़ फेंका जाए। इसके साथ ही उन्होंने बैठक में यह भी कहाकि समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को ही संगठन में स्थान मिलेगा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष बबिता चौहान ने कहाकि सपा ही जमीन से लेकर सदन तक पिछड़ों, दलितों सहित पीड़ितों की आवाज को उठाने का काम करती है। योगी सरकार की नाकामियों को लोगों को बताए और उन्हें सपा की नीतियों से जोड़कर पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंकें। इस मौके पर राजेश गिरी जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, द्रौपदी पांडेय, किरन श्रीवास्तव, आशा राजभर, आशा सोनकर, शशिकला सिंह, परवीन, मीनू भारती मौजूद रही।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
7PBE

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams