आल इण्डिया में मिला दसवां रैंक। लेफ्टिनेंट पद पर चयनित।

आल इण्डिया में मिला दसवां रैंक। लेफ्टिनेंट पद पर चयनित।

निज प्रतिनिधि 

चौरीचौरा। ब्रह्मपुर क्षेत्र के दोआबा क्षेत्र की होनहार बेटी ने कम्बाईन डिफेंस सर्विस 2024 के परिक्षा में आल इण्डिया में दसवां रैंक हासिल कर लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हुई है।

            मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रानापार के पूर्व ग्राम प्रधान विनोद कुमार यादव की लड़की अन्या यादव उर्फ पल्लवी सेन्ट जोसफ इण्टर कालेज गोरखपुर से इण्टर का परिक्षा पास कर पं दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक का परिक्षा उत्तीर्ण कर तैयारी कर रही थी। वर्ष 2024 में सीडीएस/ कम्बाईन और डिफेंस सर्विस की परिक्षा में आल इण्डिया रैंक में दसवां स्थान मिला जिसमें अन्या का लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हुई है जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। चयनित होने पर ब्लाक प्रमुख सुमन यादव, प्रमुख प्रतिनिधि राधवेन्द्र यादव, पप्पू यादव, मुन्नीलाल यादव, मानवेन्द्र यादव,लालमोहन यादव,शशि बिन्दु नारायण मिश्रा, चूड़ामणि शाही,दिनेश विश्वकर्मा, धीरज सिंह, बाबूलाल यादव, पन्ने लाल यादव सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया है।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
NRXZ

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams