राज्य मंत्री ने गेंहू क्रय केंद्र का किया निरीक्षण,किसान को किया सम्मानित

राज्य मंत्री ने गेंहू क्रय केंद्र का किया निरीक्षण,किसान को किया सम्मानित

 

राकेश सिंह 

कर्नलगंज,गोण्डा। सोमवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति कर्नलगंज स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंचकर खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री ने क्रय केंद्र का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शासन के निर्देशानुसार 1 अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। संचालित क्रय केंद्रों पर किसानों को क्या सुविधाएं मिल रही हैं,इसका जायजा लेने के लिए प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कर्नलगंज क्रय केंद्र का निरीक्षण कर मौके का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री ने केंद्र पर मौजूद किसान मनोज कुमार सिंह का माल्यार्पण कर उनका हौंसला अफजाई किया। इसके बाद संबंधित स्टॉक रजिस्टर चेक कर विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। वहीं केंद्र प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो गई है और अब तक 4 किसानों का 200 कुंतल गेंहू खरीदा जा चुका है। इस मौके पर खाद्य विभाग अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा, संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी सत्येंद्र नाथ पाण्डेय तथा केन्द्र इंचार्ज गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
UH1O

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams