पहलगाम में मारे गए लोगो को दी गयी श्रद्धांजलि।

पहलगाम में मारे गए लोगो को दी गयी श्रद्धांजलि।


रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर। 

 

गोरखपुर के जगदीशपुर मे पहलगाम मृतक भारतीयों को भाजपा सरदार नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि। शक्ति केंद्र जगदीशपुर के बूथ नंबर 30 31 32 के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।कार्यक्रम के बाद कश्मीर में मारे गए भारतीय नागरिक भाइयों को 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सरदार नगर हरेंद्र यादव ने घटना में मारे गए 26 भारतीय भाइयों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया। और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के प्रति भारत सरकार सख्त से सख्त कदम उठाए पूरा देश सरकार के साथ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार नगर मंडल अध्यक्ष राजदेव पासवान ने किया। कार्यक्रम में  पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा जिला पंचायत सदस्य सुरेश पासवान पूर्व विधानसभा प्रभारी राजेंद्र पांडे, रामेश्वर मल्ल, संजय तिवारी, दिग्विजय सिंह,ओम प्रकाश यादव, बीरबल मौर्य, हुकुमचंद पासवान, पवन सिंह, शेषनाथ यादव, दीपक पासवान, मुनीब शर्मा, बेचू प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
SNOM

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams