आजमगढ़ में निकाली गई तिरंगा यात्रा

आजमगढ़ में निकाली गई तिरंगा यात्रा


उपेंद्र पांडेय 

आजमगढ़ :: भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान सेना के पराक्रम को सभी ने सलामी दी और आतंकवाद पर की गई कार्रवाई पर सरकार को धन्यवाद दिया और सेना का अभिनंदन किया। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पहली बार पाकिस्तान ने माना कि उन पर हमला हुआ है। वही हमारी लड़ाई ना तो पाकिस्तान से है न ही पाकिस्तान की जनता से है। हमारी लड़ाई आतंकवाद से और आतंकवादियों से है। इसी लड़ाई के लिए भारत की सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया। लेकिन जिस प्रकार से आतंकवादियों के जनाजे में पाकिस्तान की सेना के लोगों ने फातिहा पढ़ा वह दिख रहा है कि उनकी मंशा क्या है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद आतंकवाद और आतंकवादियों के ठिकाने पर हमले का संकल्प लिया गया था। जिसको भारत की सेना ने पूरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने कार्रवाई की। इसलिए हम लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। तिरंगा यात्रा में जिला प्रभारी अशोक सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू, जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, जयनाथ सिंह, रामधनी सिंह, विनोद राजभर समेत  भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
WHEO

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams