फोरलेन किनारे सूखे पेड़ बने  खतरा , राजस्व की लाखों का नुक़सान

फोरलेन किनारे सूखे पेड़ बने खतरा , राजस्व की लाखों का नुक़सान


कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर 

गोरखपुर देवरिया फोरलेन पर जंगल सिकरी से मोतीराम अड्डा के बीच जगह-जगह दर्जनों सुखे पेड़ों की वजह से जहां कभी भी बड़ी दुर्घटना  घट सकती है और सैकड़ों लोगों की जाने जा सकती है तो वहीं दूसरी तरफ वन विभाग की लाखों रूपए की राजस्व की नुकसान हो रहा है ।
     बताते चलें कि गोरखपुर देवरिया फोरलेन के दोनों लेन के किनारे मोतीराम अड्डा से लेकर जंगल सिकरी तक दर्जनों पेड़ कई वर्षों से सुखे और सडे पड़े हुए हैं जो कभी भी हवा के झोंकों के कारण फोरलेन पर गिरकर सैकड़ो राहगीरो एवं वाहनों को अपने चपेट में ले सकती है और बेवजह ही लोगों को जान गंवानी पड़ सकती है।तो दूसरी तरफ यदि इस सुखे हुए पेड़ों को सही समय से काटकर निगम के माध्यम से लाखों रूपए की राजस्व लाभ भी हो सकता है। क्षेत्र के सुनिल मौर्य, रितेश मौर्य,महेश यादव, मनिष यादव, आदि लोगों ने जनहित में प्रशासन को अभिलंब ही इन  सुखे और सड़े पेड़ों को कटवाने की मांग की है।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
N59N

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams