मनकापुर झिलाही रेलवे फाटक पर दो दिन का काम 2 और 3 जून की रात 8 बजे से अगली सुबह 8 बजे तक यातायात डायवर्ट रहेगा।

मनकापुर झिलाही रेलवे फाटक पर दो दिन का काम 2 और 3 जून की रात 8 बजे से अगली सुबह 8 बजे तक यातायात डायवर्ट रहेगा।

 

 

राकेश सिंह गोंडा 

 

गोंडा/मनकापुर झिलाही रेलवे लाइन पर समपार संख्या 245 पर ओवर हालिंग और मशीन पैकिंग का काम होगा इस दौरान यातायात को डाइवर्ट किया जाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने इस संबंध में थाना प्रभारी मनकापुर को पत्र भेजा है पत्र में बताया है कि यह काम रेलवे की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

काम दो चरणों में होगा पहले चरण में 2 जून की रात 8 बजे से 3 जून की सुबह 8 बजे तक अपलाइन पर काम होगा। दूसरे चरण में 3 जून की रात 8 बजे से 4 जून की सुबह 8 बजे तक डाउनलाइन पर काम किया जायेगा।

इस दौरान समपार पूरी तरह बंद रहेगा थाना प्रभारी से अनुरोध किया गया है कि वे काम के दौरान पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था करें। रेलवे सुरक्षा बल को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे काम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए अपना स्टाफ तैनात करें।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
ZEHK

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams