दूरगामी सोच के साथ ग्रामीण विधायक विपिन सिंह  ने किया सड़क का शिलान्यास

दूरगामी सोच के साथ ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने किया सड़क का शिलान्यास


कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर 

गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह  ने एक जून 2025 दिन रविवार को विधानसभा क्षेत्र के  गोरखपुर देवरिया फोरलेन से  गहिरा लक्ष्मीपुर होते हुए झंगहा मोतीराम मार्ग को जोड़ने वाले लिंक मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास विधि-विधान से पूजन अर्चन कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। यह सड़क बन जाने से  दर्जनों गांवों को बड़ा लाभ होगा और कौड़ीराम क्षेत्र से आने वाले लोगों को लिए झंगहा मोतीराम मार्ग के अलावा एक नया लिंक मार्ग गोरखपुर देवरिया हाईवे को जोड़ने के लिए मिल जाएगी साथ ही देवी तरकुलहा मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को नया बेहतर मार्ग मिल जाएगा  । इस लिंक मार्ग की चौड़ाई 5.50 मीटर लंबाई में 8.90 किमी की सड़क जिसकी लागत 18 करोड़ 47 लाख 63 हजार में इसका निर्माण किया जाना है।क्षेत्रवासियों की ओर से विधायक का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया और इस सड़क निर्माण कार्य के लिए लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास का पैमाना होती हैं। आवागमन की अच्छी सुविधा होने पर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होता है। कहा कि ग्रामीण और शहरी इलाकों में यातायात और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार पहल की जा रही है। इन सड़कों के निर्माण  से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और जनता को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर अरूण कुमार राय,खोराबार के मंडल अध्यक्ष रामकेवल पासवान किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मुन्नीलाल चौहान पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश यदुवंशी, प्रहलाद सिंह, रमेश राय, सुभाष पासवान, बच्चा मिश्रा, शिव प्रसाद जायसवाल बृजेश मणि त्रिपाठी महेंद्र पासवान, नगीना प्रधान, राम भवन यादव ,जालिम प्रधान दीनानाथ राय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
SQPL

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams