विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रीदत्त सिंह प्राइवेट आईटीआई स्कूल, अमहिया, चौरीचौरा में छात्रों को टेबलेट वितरण

विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रीदत्त सिंह प्राइवेट आईटीआई स्कूल, अमहिया, चौरीचौरा में छात्रों को टेबलेट वितरण

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर तहसीलदार निशा श्रीवास्तव, गन्ना समिति चैयरमैन विजय कुमार शाही, प्रबंधक अतुल कुमार सिंह ने पौधरोपण किया

चौरीचौरा। श्रीदत्त सिंह आईटीआई स्कूल अमहिया में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत मुख्य अतिथि व चौरीचौरा की तहसीलदार निशा श्रीवास्तव ने 100 छात्रों में टैबलेट का वितरण किया।

योग्य नागरिक बनकर देश के विकास में दे योगदान: तहसीलदार

   तहसीलदार ने कहा टेबलेट का प्रयोग सकारात्मक दिशा में करें। प्रदेश सरकार छात्रों को टेबलेट देकर तकनीति की दिशा में मजबूत बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि टेबलेट को तकनीकी ज्ञान और आगे बढ़ने के लिए दिया जा रहा है। टेबलेट का सदुपयोग करें। इससे अपने ज्ञान को आगे बढ़ाएं। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ पौधे लगाए। पर्यावरण हमारे जीवन की सुरक्षा करता है।उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ योग्य नागरिक बनाना जरूरी है। योग्य नागरिक किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा।
    विशिष्ट अतिथि व गन्ना समिति सरदारनगर के चेयरमैन विजय कुमार शाही ने छात्रों के भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के नाम पर टेबलेट वितरण किया जा रहा है। महिला सशक्तीकरण पर बोलते हुए महारानी अहिल्याबाई होल्कर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से पाक पर सेना के जवानों ने पूरी ताकत से हमला किया और आपरेशन सिंदूर को सफल बनाया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेकर कार्य करने की अपील किया। 
   विशिष्ट अतिथि व पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष राज अनंत पांडेय ने छात्र- छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि टेबलेट से खुद को ज्ञान अर्जित करके देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने महिला सशक्तीकरण पर कहा कि आज देश की बेटियां जमीन से लेकर आसमान तक परचम फहरा रही है। 
    संस्थान के प्रबंधक अतुल कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के टेबलेट का सकारात्मक दिशा में प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर मे तकनीकी ज्ञान की बहुत जरूरी है। सरकार आपको तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य रही है। सरकार की सोच पर सभी लोग खरा उतरें। इससे पूर्व प्रबंधक ने मुख्य अतिथि निशा श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि विजय कुमार शाही, महेश सिंह, पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष राज अनंत पांडेय को अंगवस्त्र, स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी लोगों ने कॉलेज परिसर में दर्जनों पौधों का रोपण करके विश्व पर्यावरण दिवस पर जीवन सुरक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर श्रीदत्त सिंह प्रा० आईटीआई अमहिया के प्रधानाचार्य ई० नित्यानंद, प्रशिक्षक सत्यानन्द, नंदगोपाल यादव, जगदीश चौहान,अवधेश मौर्य विजय प्रताप, अनुपमा मिश्रा आदि उपस्थित रहे। 



इन छात्रों को मिला टेबलेट

 

नागेंद्र चौहान, साजिद अहमद, कृष्णा, शाहे आलम, संकेत कुमार, वारिश अली सहित अन्य छात्रों में टेबलेट का वितरण किया गया।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
ZQ9W

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams