2027 में सपा सरकार बनाने का लक्ष्य गौरा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का दिया मंत्र।

2027 में सपा सरकार बनाने का लक्ष्य गौरा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का दिया मंत्र।

राकेश सिंह 

गोंडा जिले के गौरा विधानसभा के ग्राम बकवा दरगाह में समाजवादी पार्टी की पीडीए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रईस अहमद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। रईस अहमद ने 2027 में सपा की सरकार बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर प्रदेश के छात्र नौजवान मजदूर और व्यापारियों की स्थिति में सुधार होगा साथ ही दलित पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग को भी विशेष लाभ मिलेगा।

 कार्यक्रम में उपस्थित जनता ने उत्साह पूर्वक नारेबाजी की रईस अहमद ने कार्यकर्ताओं से तन मन और धन से पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा की पार्टी नेतृत्व द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाना आवश्यक है। विधानसभा क्षेत्र में पीडीए कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में रामसनेही उर्फ किया प्रधान सलमान खान राजू खान फिरोज खान दिलीप वर्मा रईस जेड तस्लीम अकबर अली अखिलेश गुप्ता रवि गौतम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
OYAX

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams