रूधौली पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घण्टे के अन्दर चोरी की घटना का किया खुलासा

रूधौली पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घण्टे के अन्दर चोरी की घटना का किया खुलासा


-चोरी किये गये 05 बोरा गेहूं तथा घटना में प्रयुक्त तिपहिया वाहन व 02 अदद मोबाइल के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट - रविन्द्र कुमार 

बस्ती - जनपद बस्ती के रूधौली थाने की पुलिस ने अतिशय सक्रियता दिखाते हुए हालिया बृहस्पतिवार को घटित हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करने में बड़ी सफलता हासिल की हैं। श्याम मनोहर जायसवाल पुत्र ज्ञान दास जायसवाल निवासी ग्राम महुवार, थाना रुधौली, जनपद बस्ती के द्वारा दिए गए लिखित तहरीर जिसमें उन्होंने बताया था कि कुदही चौराहे पर स्थित उनके गल्ले की दुकान से दिनांक 25.6.2025, दिन बृहस्पतिवार को भोर सुबह करीब 3:00 बजे दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान के सामने खड़ी गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली से पांच बोरी गेहूं टेंपो में लादकर चोरी कर ले गए है। जिस पर स्थानीय थाना पुलिस द्वारा मु0अ0स0 174/2025 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2),317(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुकदमा पंजीकृत होने के तुरंत बाद पुलिसिया तत्परता से आपरेशन दृष्टि के तहत लगवाये गये सीसीटीवी कैमरे की मदद से 24 घंटे के अंदर ही दिनांक 27.06.2025, दिन शुक्रवार को घटना में शामिल दो अभियुक्तों गौरव यादव पुत्र कैलाश यादव (उम्र 24 वर्ष) साकिन मन्झरिया पठान, थाना बेलहर कला, जनपद सन्तकबीरनगर तथा लवकुश निषाद पुत्र नरेन्द्र निषाद (उम्र 20 वर्ष) साकिन पड़रिया, थाना बेलहर कला, जनपद सन्तकबीरनगर को चोरी किए गए 05 बोरा गेहूं, दो अदद मोबाइल एंड्रॉयड, 475 रु नगद व घटना में प्रयुक्त तिपहिया वाहन टेंपो के साथ गंधारिया मोड डुमरियागंज रूधौली मुख्य मार्ग से समय करीब 00. 50 बजे गिरफ्तार कर लिया। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में  उ0नि0 उपेंद्र शर्मा, उ0नि0 अनिल कुमार, उ0नि0 गोकर्ण पाण्डेय, हे0का0 संतोष यादव, का0 ऋतिक कुमार, का0 अंकित राय थाना रूधौली की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
RIH9

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams