वन महोत्सव में विधायक ने किया पौधरोपण राम करन इंटर कॉलेज में लोगों को मिले मुफ्त पौधे 

वन महोत्सव में विधायक ने किया पौधरोपण राम करन इंटर कॉलेज में लोगों को मिले मुफ्त पौधे 

 

राकेश सिंह 

 

उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार के प्रयास से एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम कराया जा रहा है इसी क्रम में शुक्रवार को गौरा विधानसभा के अंतर्गत रामकरन चौधरी इंटर कॉलेज केशव नगर ग्रांट रेंज सादुल्लाह नगर के अंतर्गत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रभात कुमार वर्मा पहुंच कर लोगों को निशुल्क पौधा वितरण किया एवं सभा को संबोधन किया। उन्होंने बताया कि

वृक्षारोपण अभियान कई पर्यावरणीय मुद्दों जैसे वनों की कटाई, मिट्टी का कटाव, अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में मरुस्थलीकरण , ग्लोबल वार्मिंग से निपटता है और इस प्रकार पर्यावरण की सुंदरता और संतुलन को बढ़ाता है। पेड़ हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं जिसके परिणामस्वरूप ऑक्सीजन की आपूर्ति में वृद्धि होती है। तथा अपने संबोधन में सभी को बताया कि कम से कम अपने खेतों में 5 पेड़ जरूर लगाए। इस मौके पर सादुल्लाह नगर वन रेंज के रेंजर वीरेंद्र कुमार तिवारी, प्रबंधक राम अनुराग वर्मा, प्रधानाचार्य अजय कुमार, शोहरत वर्मा , ओमप्रकाश श्रीवास्तव, पप्पू शुक्ला, सूर्य कुमार वर्मा, वन रेंज सादुल्लाह नगर , से डीप्टी रेंजर सर्वेश सिंह, वन दरोगा बहुश्रुतयादव बब्बन वर्मा, सलिकराम वर्मा ,मनोज कुमार वर्मा, जगदंबा प्रसाद, मनीष पाण्डेय, रामविलास वर्मा, दिनेश पप्पू सिंह, रोहित भारती, राम अभिलाष वर्मा, बिंदेश्वरी वर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
XTNS

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams