मंदिरों के पुजारियों का किया गया सम्मान, अंगवस्त्र और माला से किया गया स्वागत

मंदिरों के पुजारियों का किया गया सम्मान, अंगवस्त्र और माला से किया गया स्वागत

 खोराबार प्रतिनिधि 

गोरखपुर। भाजपा खोराबार मंडल ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 10 जुलाई 2025 को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे श्री श्री विश्वेश्वर नाथ मंदिर, विष्णुपुर से हुई। यहां पुजारी निशिकांत मिश्रा का सम्मान किया गया।

भाजपा किसान मोर्चा के महानगर महामंत्री राज नारायण सिंह और पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष डॉ. दिनेश यदुवंशी ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पुजारी का स्वागत किया। इसके बाद 9:30 बजे खोराबार थाने के पास स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां पुजारी पंडित रत्नेश मिश्रा का मंडल महामंत्री संतोष सिंह, एडवोकेट विनोद सिंह बघेल और अन्य पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र, माला और चंदन से स्वागत किया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में 9:50 बजे खोराबार ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित काली मंदिर के पुजारी पंडित अनुराग पांडे का सम्मान किया गया। मंडल उपाध्यक्ष अवध बिहारी कसौधन और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया किसान मोर्चा के महामंत्री राज नारायण सिंह ने कहा कि यह उत्सव गुरुओं के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने के लिए है। कार्यक्रम में संतोष सिंह, एडवोकेट विनोद सिंह बघेल, रमेश राय, डॉ. दिनेश यदुवंशी रामजी गुप्ता पंकज कशौधन अवधनारायण सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
O31F

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams