विद्युत विभाग द्वारा झंगहां में लगाया गया मेगा कैंप

विद्युत विभाग द्वारा झंगहां में लगाया गया मेगा कैंप

महेंद्र चौधरी झंगहा गोरखपुर 

गोरखपुर। दिनांक 17 जुलाई से 19 जुलाई तक चल रहे विद्युत सेवा महा अभियान के तहत दिनांक 19/07/2025 को विद्युत वितरण खंड चौरी चौरा के अंतर्गत विद्युत उपखंड कार्यालय झंगहा पर मेगा कैंप लगाया गया, विद्युत विभाग के इस महा कैंप में लगभग 205 उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया जिसमें मौके पर 41 उपभोक्ताओं का निस्तारण कर दिया गया। कैंप में 3.8 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त किया गया । 

 

लगाएं गये कैंप में उपभोक्ताओं के खराब मीटर संबंधित, लोड बढ़ाने संबंधित और बिल सुधार संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया।

आयोजित कैंप में उपखंड अधिकारी ई॰पंकज कुमार गुप्ता,  सहायक अभियंता (मीटर) ई॰ जितेंद्र गुप्ता अवर अभियंता ओम प्रकाश, निकेतन गुप्ता , विनोद कुमार , रामचन्द्र, सत्येंद्र, खण्ड के कार्य कारी सहायक, जे एम टी बिलिंग सुपरवाइजर और  विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
U8KD

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams