शनिवार को 6 समितियों पर होगा 3600 बोरा युरिया का वितरण किसानों को आधार कार्ड और किसान बही लेकर जाना होगा 

शनिवार को 6 समितियों पर होगा 3600 बोरा युरिया का वितरण किसानों को आधार कार्ड और किसान बही लेकर जाना होगा 

 

 

राकेश सिंह 

 

जनपद गोंडा के विकासखंड बभनजोत क्षेत्र में किसानों को यूरिया खाद की किल्लत से राहत मिलने वाली है। क्षेत्र की 6 सहकारी समितियों पर यूरिया खाद का वितरण शनिवार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।एडीओ कोऑपरेटिव मनकापुर राम सजीवन पांडे ने बताया कि ब्लॉक बभनजोत के अंतर्गत साधन सहकारी समिति अलीपुर कोल्हुई गरीब हथियागढ़ कूक नगर ग्रांट सीतारामपुर और खम्हरिया नौडीहा पर यूरिया खाद का वितरण किया जाएगा।कुछ समितियों पर खाद पहुंच गया है जबकि बाकी पर देर रात तक पहुंचने की उम्मीद है प्रत्येक समिति पर 600 बोरा यूरिया खाद भेजा गया है। जिससे कुल 3600 बोरी यूरिया का वितरण होगा। किसानों को खाद्य प्राप्त करने के लिए अपना आधार कार्ड और किसान बही लेकर जाना होगा। 

एडीओ पांडे ने किसानों से अपील की है कि वे

अपने नजदीकी समिति पर जाकर खाद प्राप्त करें।

वितरण प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस बल की व्यवस्था भी की गई है।

इस वितरण से क्षेत्र के किसानों को यूरिया के कमी से निजात मिलने की उम्मीद है।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
G9DL

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams