दहेज विवाद के बीच तेजाब हमला चार लोग गंभीर रूप से झुलसे 

दहेज विवाद के बीच तेजाब हमला चार लोग गंभीर रूप से झुलसे 

 

राकेश सिंह 

खोड़ारे गोंडा*/जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। शुभम गुप्ता ने अपनी बहन शिवानी के ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।शुभम के अनुसार, उनकी बहन शिवानी की शादी तीन वर्ष पूर्व सचिन गुप्ता से हुई थी। शादी के बाद से ही शिवानी के पति सचिन, ससुर विजय कुमार, सास रेखा गुप्ता और देवर अजय व शुभम उसे दहेज में 10 लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित करते थे।

4 अगस्त को शुभम अपनी मां उर्मिला देवी और भाई सोनू गुप्ता के साथ बहन की ससुराल समझौता करने गए। जब वे सुबह लगभग 11:30 बजे वहां पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने अपनी दुकान में रखा सोना साफ करने का तेजाब उन पर फेंक दिया।

इस हमले में शुभम की मां उर्मिला देवी, भाई सोनू गुप्ता और बहन शिवानी गंभीर रूप से झुलस गए। शुभम का दाहिना हाथ भी जल गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुक्कनपुर ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया।

शुभम ने आरोप लगाया है कि विपक्षी उसकी बहन को रात में फांसी लगाकर मारने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
VCJS

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams