गोरखपुर के उदय प्रजापति बने दिल्ली विश्वविद्यालय विधि संकाय के उपाध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर

गोरखपुर के उदय प्रजापति बने दिल्ली विश्वविद्यालय विधि संकाय के उपाध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर

कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर 

गोरखपुर। पिपराइच ब्लॉक के बहरामपुर बड़ी कुरमौल निवासी उदय प्रजापति ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के ला फैकल्टी चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उदय इस चुनाव में निर्दल प्रत्याशी के रूप में मैदान में थे और छात्र-छात्राओं का भरोसा जीतते हुए उन्होंने शानदार विजय हासिल की।

उदय प्रजापति, बहरामपुर निवासी सुदामा प्रजापति के इकलौते पुत्र हैं। वे इस समय दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं और वर्तमान में पांचवें सेमेस्टर के छात्र हैं। उनकी जीत से न केवल विश्वविद्यालय परिसर में बल्कि गोरखपुर के उनके क्षेत्र में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

स्थानीय लोगों ने उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में रामनवमी प्रजापति, नितेश, रणजीत पासवान, जयप्रकाश शर्मा, आलोक वकील, मुन्जेश प्रजापति, रामनरेश, विनोद, स्वामीनाथ कमलेश कुमार सहित कई लोग शामिल रहे।

उदय प्रजापति की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है, बल्कि आने वाले समय में युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
EXB8

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams