कमलेश पासवान को मंत्री बनाऐ जाने पर व्यापारियों में हर्ष

कमलेश पासवान को मंत्री बनाऐ जाने पर व्यापारियों में हर्ष

निज प्रतिनिधि 

फुटहवा ईनार गोरखपुर । बांसगांव के लोकप्रिय सांसद कमलेश पासवान को    केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार 3.0 में  मंत्री मंडल में राज्य मंत्री बनाए जाने पर मां तरकुलहा देवी धाम के व्यापारियों  ने एक दूसरे को  बधाइयां दीं और मिठाइयां वितरित करते हुए हर्ष व्यक्त किया।   मंत्रिमंडल में शामिल होने के अवसर पर मां तरकुलहा देवी व्यापार मंडल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मंदिर के व्यापारियों में मिष्ठान का वितरण किया गया तथा मंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज जी को भी को धन्यवाद देते हुए कमलेश पासवान को बधाई दिया गया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के संरक्षक रमेश राय महामंत्री मुन्नीलाल चौहान ग्राम प्रधान देवीपुर लाल बचन पासवान व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष  हिमाचल साहनी महामंत्री मुन्नी लाल चौहान हरीश राजभर राजेश जायसवाल अमरनाथ जयसवाल ऋषि साहनी बबलू पासवान दयाशंकर पासवान उज्जवल साहनी राजेंद्र शर्मा सचिन पासवान सोनू पासवान जे पी सैनी संतोष गुप्ता इन्दल राजभर रामभाई दिपक सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
K2BY

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams