मिशन शक्ति के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर, अपर्णा यादव ने छात्राओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर, अपर्णा यादव ने छात्राओं को किया जागरूक

लखनऊ ब्यूरो 

लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव विष्ट ने कहा कि आत्मरक्षा का ज्ञान हर लड़की के लिए जरूरी है। उन्होंने यह बात मिशन शक्ति चरण-5 के अंतर्गत आलमबाग स्थित स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज स्नेह नगर में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में कही।

अपर्णा यादव ने कहा कि योगी सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराध पर सख्त कार्रवाई कर रही है और ज़रूरत पड़ने पर अपराधियों पर सीधा एनकाउंटर भी किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी रखने और जरूरत पड़ने पर उनका प्रयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में सीएमएस चौकी इंचार्ज ऋद्धि मिश्रा ने मंचलों से बचाव और आत्मरक्षा से जुड़े टिप्स साझा किए। शिविर का शुभारंभ अपर्णा यादव ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

कॉलेज प्रबंधक विनीत तिवारी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया, वहीं प्रधानाचार्या रीना अस्थाना, प्रतीक्षा श्रीवास्तव और शिवांगी मिश्रा ने चूनर व पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता पारस दुबे, जितेंद्र सिंह, अंकुर तिवारी, अंकित तिवारी, डी.के. तिवारी, विधायक प्रतिनिधि बृजेश शुक्ला, शेषमणि त्रिवेदी, भास्कर तिवारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन कंचन सिंह ने किया।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
MGG6

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams