नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति पेज 5 के अंतर्गत छात्रों DAV को  उनकी शक्ति के बारे में बताया गया

नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति पेज 5 के अंतर्गत छात्रों DAV को उनकी शक्ति के बारे में बताया गया

उपेन्द्र कुमार पांडेय 

आजमगढ़::मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत डी० ए० वी० पी० जी० कालेज में 2025 को थीम "नवरात्रि के नव दिनों माँ दुर्गा पर आधारित कार्यक्रम" करवाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य जी प्रोफेसर प्रेमचंद यादव जी के निर्देशानुसार कार्यक्रम संयोजिका कुमारी संजू यादव जी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम मे मिशन शक्ति की सह संयोजिका डॉ संध्या जी ने मिशन शक्ति फेज 5 के उदेश्यों एवं महिलायों की समाज मे स्थिति पर विचार व्यक्त की। सह संयोजिका डॉ नीतू राय जी ने माँ दुर्गा के अलग अलग रूपों के महत्व पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर (हिन्दी विभाग) प्रीति सिंह जी ने महिलायों के समाज मे भूमिका एवं सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त की। असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान विभाग सुधांशु श्रीवास्तव जी ने महिलायों की वर्तमान स्थिति के बारे मे बताया। इस कार्यक्रम में उपस्थित छात्रा अलकनंदा बरनवाल एवं अन्य छात्राओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में संजू यादव जी ने महिलायों को स्वयं के लिए संघर्ष करने एवं माता दुर्गा के अलग अलग रूपों से प्रेरणा लेने पर अपने विचार रखें और कार्यक्रम मे उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
6B3X

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams