झंगहा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा हेतु पुलिस का फ्लैग मार्च

झंगहा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा हेतु पुलिस का फ्लैग मार्च

महेंद्र चौधरी झंगहा गोरखपुर 

गोरखपुर,झंगहा। शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिला सुरक्षा और नारी सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए झंगहा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान का 5वां चरण आयोजित किया। इस दौरान पुलिस ने कस्बे की सड़कों पर फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से सुरक्षा, नारी सम्मान और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

झंगहा चौराहा, रामपुर, गहिरा, अमहिया, मोतीराम अड्डा सहित कई मंदिरों और दुर्गा पंडालों पर राहगीर महिलाओं को हैण्डविल देकर जागरूक किया गया। अभियान में महिला सुरक्षा, नारी स्वावलंबन, महिला सहायता केंद्र और महिला हेल्पडेस्क के अलावा 112, 1076, 1090, 102, 1930 और 181 जैसी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।

फ्लैग मार्च में झंगहा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयंत सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी मु. अरशद खाँ, उपनिरीक्षक हरेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल रमेश यादव, मोहित सिंह, रामेश्वर यादव, नेहा सिंह और प्रतिज्ञा सिंह सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस ने उपस्थित लोगों से त्योहार के दौरान सुरक्षा, शांति और सौहार्द बनाए रखने का भी आग्रह किया।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
AZKN

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams