रामसागर जन समिति   द्वारा बड़े ही धूमधाम से कराया गया जागरण।लखनऊ के कलाकारों ने मोहा मन।

रामसागर जन समिति  द्वारा बड़े ही धूमधाम से कराया गया जागरण।लखनऊ के कलाकारों ने मोहा मन।

 

 

राकेश सिंह 

 

जनपद गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र स्थित नारायणपुर में राम सागर जन समिति दुर्गा पूजा समारोह द्वारा शारदीय नवरात्र की छठवीं रात्रि को जागरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए लखनऊ से आए कलाकारों ने विभिन्न झांकियां और अपने मनमोहन प्रदर्शन से पंडाल में उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उनके भजन और प्रस्तुतियों ने भक्तों को मंत्र मुक्त कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिलेश यादव ने बताया कि रामसागर जन समिति पिछले 15 सालों से माता दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर नवरात्रि पर्व धूमधाम से मना रही है। यह समिति क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों के लिए जानी जाती है। ग्राम प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि यदि माता रानी की कृपा बनी रही तो समिति भविष्य में भी ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने भजनों का रसपान किया।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
K7EM

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams