जननायक इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान 5.0, के तहत् ग्राम चौपाल का आयोजन

जननायक इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान 5.0, के तहत् ग्राम चौपाल का आयोजन

राकेश सिंह

जनपद गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बक्सरिया ग्रांट स्थित जननायक इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान 5.0' के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस मिशन का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के प्रति छेड़छाड़, शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध और एसिड अटैक जैसे अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाना है। साथ ही, स्कूल न जाने वाले बच्चों के अभिभावकों को बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित किया गया।

इतना ही नहीं सीओ मनकापुर उदित नारायण पालीवाल और थाना अध्यक्ष प्रबोध कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने ग्रामीणों, महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए

चौपाल में उपस्थित लोगों को प्रत्येक थाने पर स्थापित किए जा रहे 'मिशन शक्ति केंद्र' के बारे में भी बताया गया। सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई।

इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर फीडबैक फॉर्म भी भरवाए गए। इस मौके पर उप निरीक्षक ज्ञानेंद्र शुक्ला, आरक्षी आदर्श वर्मा, महिला आरक्षी वंदना अग्निहोत्री और महिला आरक्षी ऋतिका सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
1SKO

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams