बिहार चुनाव 2025 : पवन सिंह की BJP में वापसी, उपेंद्र कुशवाहा से सुलह, आरा से लड़ सकते हैं चुनाव

बिहार चुनाव 2025 : पवन सिंह की BJP में वापसी, उपेंद्र कुशवाहा से सुलह, आरा से लड़ सकते हैं चुनाव

डेस्क न्यूज़ 

पटना : भोजपुरी स्टार और गायक-एक्टर पवन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में जोरदार वापसी की है। मंगलवार को दिल्ली में उन्होंने राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की। इस दौरान बिहार BJP प्रभारी विनोद तावड़े और सांसद ऋतुराज सिन्हा भी मौजूद रहे।

BJP प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा, “पवन सिंह BJP में थे और हमेशा रहेंगे।” सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात पवन सिंह और कुशवाहा के बीच 2024 लोकसभा चुनाव के बाद पैदा हुई कड़वाहट को खत्म करने के लिए हुई है।

आरा से NDA उम्मीदवार बनने की चर्चा

पार्टी सूत्रों का कहना है कि पवन सिंह को आरा विधानसभा सीट से NDA उम्मीदवार बनाया जा सकता है। उनकी एंट्री से शाहाबाद क्षेत्र (भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर) की 22 सीटों पर BJP को सीधा फायदा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

शो छोड़कर राजनीति पर फोकस

हाल ही में पवन सिंह ने अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ से किनारा कर लिया। शो छोड़ते वक्त उन्होंने कहा था, “मेरी जनता मेरा भगवान है। चुनाव के समय मेरा फर्ज है कि मैं उनके बीच रहूं।”

काराकाट में छोड़ा था असर

2024 लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। इस कदम से NDA उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को नुकसान हुआ और महागठबंधन को फायदा मिल गया था।

आरके सिंह और तेजस्वी से कनेक्शन

पवन सिंह ने हाल ही में आरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से मुलाकात की थी। आरके सिंह ने उन्हें BJP में शामिल होने की सलाह भी दी थी। वहीं, एक इंटरव्यू में पवन सिंह ने RJD नेता तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए कहा था कि “तेजस्वी जमीनी नेता हैं।”

पत्नी ज्योति भी राजनीति में

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी हाल ही में राजनीति में कदम रखा है। उन्होंने VIP प्रमुख मुकेश सहनी से मुलाकात कर 2025 विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

सियासी समीकरण में बड़ा बदलाव

पवन सिंह की BJP में वापसी और कुशवाहा से सुलह ने बिहार की राजनीति में नई हलचल मचा दी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इससे NDA को मजबूती मिलेगी और शाहाबाद क्षेत्र में सियासी समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
DOPG

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams