समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई

कृपा शंकर चौधरी 

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित जिला कार्यालय पर मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया।

नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि संस्कृत रामायण के रचयिता एवं आदि कवि के रूप में विख्यात हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण न केवल एक महाकाव्य है, बल्कि यह जीवन के सत्य, कर्तव्य और धर्म के मार्ग का दिग्दर्शन कराती है।

उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमें सिखाता है कि मनुष्य अपने कर्म और संकल्प से महान बन सकता है। उन्होंने एक घटना से प्रेरित होकर अपने जीवन की दिशा बदल दी और युगों-युगों तक पूज्य बने। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सच्चाई और न्याय की स्थापना करनी चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, पूर्व विधायक यशपाल रावत, मिर्जा कदीर बेग, बृजनाथ मौर्य, महेंद्र तिवारी, सुशीला भारती, उर्मिला देवी, राघवेंद्र तिवारी, राजू मैना भाई, विद्या सागर उर्फ छोटू, जितेंद्र श्रीवास्तव, अमरजीत यादव, राहुल गुप्ता, सच्चिदानंद यादव, विक्की निषाद, अनुप यादव, ईश्वर, रमेश यादव, सोहराब खान, फिरदौस आलम, मजनू भाई, मोहम्मद सलीम, अजय यादव, धन्नजय यादव, आबिद अली, मोहम्मद अली, संजय श्रीवास्तव, वकील निषाद, बलराम यादव, अजमल शेख, रामनयन निषाद, सतीश यादव, मोहम्मद वासिफ खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
PQSH

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams