दिल्ली विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष बने उदय प्रजापति का मोतीराम अड्डा में भव्य स्वागत

दिल्ली विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष बने उदय प्रजापति का मोतीराम अड्डा में भव्य स्वागत

कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर 

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के बहरामपुर कुरमौल टोला निवासी उदय प्रजापति के दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ला फैकल्टी के उपाध्यक्ष (Vice President) पद पर विजयी होने के बाद गुरुवार को उनके प्रथम गृह आगमन पर मोतीराम अड्डा में भव्य स्वागत किया गया।

उदय प्रजापति, चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के बहरामपुर निवासी सुदामा प्रजापति के इकलौते पुत्र हैं और वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी (LLB) की पढ़ाई कर रहे हैं। वे इस समय पांचवें सेमेस्टर के छात्र हैं। छात्रसंघ चुनाव में उन्होंने निर्दल उम्मीदवार के रूप में भाग लिया था और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद शानदार जीत दर्ज की।

उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। स्वागत समारोह के दौरान रामनवमी प्रजापति, नितेश, रणजीत पासवान, विजयमल गिरि, विपिन भारद्वाज, बनारसी लाल, प्रवीण शर्मा, राजकिशोर उर्फ गुड्डू, छोटे लाल, जयप्रकाश शर्मा, आलोक पासवान (प्रधान प्रतिनिधि) एवं विनोद एडवोकेट सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि उदय प्रजापति की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उन्होंने गांव का नाम रोशन किया है।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
FVZK

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams