छठ मेले में खोई बच्ची को पुलिस ने मां की गोद में पहुँचाया, मिशन शक्ति टीम की सराहना

छठ मेले में खोई बच्ची को पुलिस ने मां की गोद में पहुँचाया, मिशन शक्ति टीम की सराहना

कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर 

गोरखपुर। खोराबार थानाक्षेत्र के रामनगर करजहां नौका टोला में छठ महापर्व के दौरान एक 9 वर्षीय बच्ची अनन्या पुत्री राकेश विश्वकर्मा भीड़ में खो गई। परिवार के लिए यह पल घबराहट भरा था, लेकिन खोराबार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से राहत मिली।

थाना खोराबार की मिशन शक्ति टीम—उप निरीक्षक अनुप्रिया राय, रवि शंकर तिवारी, महिला आरक्षी अल्का यादव और सोनू चौहान—ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को कुछ ही देर में सुरक्षित खोज निकाला। बाद में बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।

पुलिस की संवेदनशीलता और सतर्कता से छठ महापर्व की खुशियां दोबारा उस परिवार के चेहरे पर लौट आईं। ग्रामीणों ने मिशन शक्ति टीम की तत्परता और मानवीय पहल की प्रशंसा की।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
ALM6

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams