मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम कॉलेज और चौराहों पर महिलाओं को नए कानून की दी जानकारी।

मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम कॉलेज और चौराहों पर महिलाओं को नए कानून की दी जानकारी।

राकेश सिंह 

 गोंडा थाना क्षेत्र खोड़ारे में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वालंबन के लिए एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रबोध कुमार के कुशल नेतृत्व में 1 नवंबर 2025 को यह अभियान चलाया गया।इस दौरान माता प्रसाद साहू किसान इंटर कॉलेज कुक नगर, आजाद नगर चौराहा, जनता नगर चौराहा, और खोड़ारे चौराहा, पर जनसंवाद किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे छेड़छाड़, शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक, और सोशल मीडिया के माध्यम से उत्पीड़न की रोकथाम के लिए जागरूक करना था। इसमें नए कानून जैसे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के साथ-साथ महिला संबंधित अन्य कानूनों की वृस्तित जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने कालेज के छात्र छात्राओं और आम जनता से संवाद किया गया। छात्राओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। और उनसे विद्यालय आने जाने में होने वाली परेशानियों के बारे में पूछा गया। जनपद के प्रत्येक थाने में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र की वृस्तित जानकारी भी प्रदान की गई।नये कानूनों से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए और बैनर लगाए गए।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई जैसे यू पी आपातकालीन सेवा 112,विमेन पावरलाईन 1090,महिला हेल्पलाइन 181,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,स्वास्थ्य सेवा 102 और एंबुलेंस सेवा 108,से अवगत कराया गया,इसके अतिरिक्त साइबर हेल्पलाइन नंबर 1030के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई!इस जागरुकता में उप निरीक्षक ज्ञानेंद्र शुक्ला, मुख्य आरक्षी ऋषि कुमार,आरक्षी गौरव मिश्रा, महिला आरक्षी वंदना अग्निहोत्री, सहित मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम के सदस्य शामिल थे

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
R531

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams