गोरखपुर के पिपराइच ब्लाक के अंतर्गत कोनी पीएसी व महिला पुलिस ट्रेनिंग स्कूल परिसर का निरीक्षण किया गया।

गोरखपुर के पिपराइच ब्लाक के अंतर्गत कोनी पीएसी व महिला पुलिस ट्रेनिंग स्कूल परिसर का निरीक्षण किया गया।


रिपोर्ट --विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।

एडीजी जोन मुथा अशोक जैन और डीआईजी रेंज एस. चनप्पा ने बुधवार शाम को गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पीएसी महिला बटालियन और पुलिस ट्रेनिंग स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने भवनों और भौतिक कार्यों का जायजा लिया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और गति का बारीकी से मूल्यांकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य मार्च 2026 की निर्धारित समय सीमा तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं।

एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को नई दिशा देगी। उन्होंने बताया कि महिला बटालियन की स्थापना से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा, जबकि पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से प्रशिक्षण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

डीआईजी एस. चनप्पा ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्माण की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी और किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
A3LJ

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams