11 दिसम्बर तक का सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान, 1016 लाख रुपये किसानों के खातों में भेजे गए

11 दिसम्बर तक का सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान, 1016 लाख रुपये किसानों के खातों में भेजे गए

 

किसानों से साफ-सुथरा व ताजा गन्ना आपूर्ति करने की अपील

रिपोर्ट — विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर, गोरखपुर।

गोरखपुर/पिपराइच। पिपराइच ब्लॉक स्थित चीनी मिल ने साप्ताहिक गन्ना भुगतान के अपने वादे को निभाते हुए चालू पेराई सत्र में 11 दिसम्बर तक आपूर्ति किए गए सम्पूर्ण गन्ने का मूल्य भुगतान कर दिया है। मिल प्रबंधन द्वारा कुल 1016 लाख रुपये की धनराशि गोरखपुर, कुशीनगर एवं महराजगंज जनपदों के 5113 गन्ना किसानों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पिपराइच चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक नवदीप शुक्ला ने बताया कि मिल द्वारा अब नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह व्यवस्था निरंतर जारी रहेगी।

प्रधान प्रबंधक ने किसानों से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ढाड़ा के अनुसार समय पर, साफ-सुथरा और ताजा गन्ना मिल में आपूर्ति करें। साथ ही उन्होंने मिल की पेराई क्षमता को ध्यान में रखते हुए गन्ने की बुआई करने तथा अंगोला सहित गुणवत्तापूर्ण गन्ना उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि पेराई कार्य सुचारु रूप से चलता रहे और किसानों को समय पर भुगतान मिलता रहे।

चीनी मिल प्रबंधन की इस पहल से क्षेत्र के गन्ना किसानों में संतोष और भरोसा देखा जा रहा है।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
N4KK

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams