वृहद अभियान के तहत सैनिक नगर में भरे गए एसआईआर व नवमतदाता पंजीकरण फार्म

वृहद अभियान के तहत सैनिक नगर में भरे गए एसआईआर व नवमतदाता पंजीकरण फार्म

कृपा शंकर चौधरी 

गोरखपुर। मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड संख्या 07 सैनिक नगर, सेक्टर नंदा नगर में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा वृहद स्तर पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण, नामांतरण एवं त्रुटि सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान उपस्थित मतदाताओं को फार्म-06 सहित अन्य आवश्यक प्रपत्रों की जानकारी दी गई तथा एसआईआर में छूटे हुए मतदाताओं और नवमतदाताओं के फार्म मौके पर ही भरवाकर आगे की प्रक्रिया के लिए प्रेषित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाना रहा।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता परमेश्वर उर्फ मुन्ना सिंह, पार्षद उपेंद्र सिंह नन्हे, महानगर मीडिया प्रभारी इंजीनियर बृजमोहन, सेक्टर संयोजक दयानंद साहनी, बूथ अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, राम प्रकाश त्रिपाठी, महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय मतदाता उपस्थित रहे। उपस्थित नेताओं ने मतदाता जागरूकता को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
HW8P

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams