आज कुसम्ही बाजार में लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

आज कुसम्ही बाजार में लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर


रिपोर्ट — विनोद कुमार
सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर, गोरखपुर

गोरखपुर। एम्स क्षेत्र के कुसम्ही बाजार में आज दिनांक 20 दिसंबर (शनिवार) को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए. के. पाण्डेय द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क परामर्श एवं आवश्यक उपचार प्रदान किया जाएगा।
स्वास्थ्य शिविर में श्वास रोग, पेट संबंधी रोग, मानसिक रोग, अनिद्रा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह (शुगर), कमजोरी, रक्त की कमी (एनीमिया) तथा बच्चों से संबंधित रोगों की निःशुल्क जांच की जाएगी। इसके साथ ही शारीरिक एवं मानसिक विकास से जुड़ी समस्याओं पर भी विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।
शिविर में अस्थमा, लीवर रोग, थायराइड, गैस्ट्रिक समस्या, तनाव, चिंता एवं अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की भी जांच की जाएगी। आयोजकों के अनुसार इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराना है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
OO29

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams