इटावा जनपद हिन्दी एवं संस्कृति की भूमि है : न्यायमूर्ति सूर्यकांत

इटावा जनपद हिन्दी एवं संस्कृति की भूमि है : न्यायमूर्ति सूर्यकांत


उपेन्द्र कुमार पांडेय

इटावा।
हिन्दी सेवा निधि द्वारा आयोजित तैंतीसवाँ सारस्वत समारोह इस्लामिया इण्टर कॉलेज के प्रांगण में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सूर्यकांत, मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय (भारत) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं द्वारा वंदे मातरम् एवं हिन्दी वंदना गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।
अपने उद्बोधन में न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि इटावा जनपद बीते तीन दशकों से हिन्दी भाषा और संस्कृति का महत्वपूर्ण केन्द्र रहा है। उन्होंने इस्लामिया इण्टर कॉलेज के पूर्व छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ से शिक्षा प्राप्त कर अनेक छात्र प्रदेश एवं देश के उच्च पदों तक पहुँचे हैं।
उन्होंने बताया कि इटावा को प्राचीन काल से गंगदेव की नगरी के रूप में जाना जाता रहा है तथा यह नगर दो महान विभूतियों के नामों से जुड़ा हुआ है। इटावा आज संस्कृति की एक राजधानी के रूप में उभर रहा है।
उन्होंने कहा कि जिस भाषा और संस्कृति में हम जन्म लेते हैं, वह हमारी अमूल्य धरोहर है, जिसे संजोकर रखना और आगे बढ़ाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि यद्यपि सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक भाषा अंग्रेज़ी है, फिर भी वहाँ 16 अन्य भाषाओं में बहस होती है और सभी निर्णय लिए जाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुश चतुर्वेदी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पंकज मित्तल, राष्ट्र गौरव वसीम बरेलवी, न्यायमूर्ति ब्रजराज सिंह, पद्मश्री कवि सुरेन्द्र शर्मा, गंगदेव सम्मान से अलंकृत समीक्षक डॉ. पवन अग्रवाल (लखनऊ विश्वविद्यालय), एयर मार्शल अमित तिवारी, संगीत निर्देशक संजीव कोहली, डॉ. शरद अग्रवाल, धर्मनाथ प्रसाद यादव, न्यायमूर्ति चंद्र कुमार राय (इलाहाबाद उच्च न्यायालय), विवेक मणि त्रिपाठी, डॉ. सुरेश नीरव, श्रीमती ज्योत्सना सिंह, राम प्रकाश त्रिपाठी, हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार व शकील अहमद, लेखक हरीश कुमार, कवि प्रमोद तिवारी ‘हंस’, शायर रईस इटावी, अनिल मान मिश्र, सुधीर मिश्र ‘निश्चल’, नाट्यकार रवीन्द्र चौहान, जिला जज रजत सिंह जैन, जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक साहित्यकार, कवि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
EWUO

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams