विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथों पर मतदाताओं को दिखाई गई प्री-ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथों पर मतदाताओं को दिखाई गई प्री-ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

 

रिपोर्ट – विनोद कुमार सोन

सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर, गोरखपुर

 

गोरखपुर (जगदीशपुर):

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत रविवार को जगदीशपुर क्षेत्र के बूथों पर बीएलओ द्वारा मतदाताओं को निर्वाचक नामावली की प्री-ड्राफ्ट सूची दिखाई गई। इस दौरान बीएलओ ने बैठक कर मतदाताओं को सूची पढ़कर सुनाई और नाम खोजकर सत्यापन कराया।

एम्स थाना क्षेत्र अंतर्गत लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, जगदीशपुर में बनाए गए बूथों पर सुपरवाइजर विपेंद्र सिंह के नेतृत्व में बीएलओ उदय प्रताप मल्ल, संगीता देवी एवं धनंजय सिंह ने मतदाताओं को प्री-ड्राफ्ट मतदाता सूची दिखाई। कई मतदाताओं के नाम सूची में खोजकर पढ़े गए और आवश्यक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान अभिषेक पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। बीएलओ ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने नाम, पता एवं अन्य विवरणों की जांच कर लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में समय रहते सुधार कराएं।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
268J

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams