सपा कार्यालय पर सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन, जनसेवा संकल्प के साथ मनाया गया

सपा कार्यालय पर सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन, जनसेवा संकल्प के साथ मनाया गया

जन्मदिन को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए समाजवादी पार्टी ने इसे जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए कुष्ठ आश्रम में सहायता सामग्री वितरण कर मानवीय संवेदना का संदेश दिया।

कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर 

गोरखपुर :समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर मैनपुरी की सांसद आदरणीया डिंपल यादव का जन्मदिन सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सांसद डिंपल यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि सांसद डिंपल यादव लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को संसद में प्रभावी ढंग से उठा रही हैं। वे समाज के कमजोर वर्गों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उपस्थित नेताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सामाजिक सरोकारों की सराहना की।
जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्य भी किया गया। पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, धर्मेन्द्र यादव और शादाब सामानी ने नार्मल कुष्ठ आश्रम में कम्बल वितरित किए तथा आश्रम के बच्चों को स्टेशनरी सामग्री प्रदान की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, मिर्जा कदीर बेग, राजेश भारती, इनामुल्लाह खान, बृजनाथ मौर्य, महेंद्र तिवारी, राघवेन्द्र तिवारी, इमरान खान, सच्चिदानंद यादव, भृगुनाथ निषाद, अनारकली मौर्य, दिग्विजय पटेल, एजाज अंसारी, अनुप यादव, फिरदौस आलम, अनिल कुमार, सरिता सोनकर, अमरजीत यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
DA3W

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams