सोनबरसा में इंडियन ऑयल के सीएनजी पंप का शुभारंभ, वाहन चालकों को मिली बड़ी राहत

सोनबरसा में इंडियन ऑयल के सीएनजी पंप का शुभारंभ, वाहन चालकों को मिली बड़ी राहत

 

 

रिपोर्ट : विनोद कुमार  सोनबरसा बाजार, गोरखपुर

 

गोरखपुर।गोरखपुर/एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर इंडियन ऑयल के सोनबरसा ऑटोमोबाइल्स पर सीएनजी गैस विक्रय केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन से पूर्व पूजन-अर्चन किया गया, जिसके बाद गरिमामयी वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

अब तक इस क्षेत्र में सीएनजी गैस पंप न होने के कारण छोटे-बड़े वाहन चालकों, विशेषकर ऑटो रिक्शा चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सीएनजी पंप के शुरू होने से क्षेत्र के वाहन मालिकों में खुशी की लहर है। ऑटो चालकों का कहना है कि अब सीएनजी के लिए दूर-दराज भटकना नहीं पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद त्रिपाठी, अमरनाथ त्रिपाठी, शेषनाथ त्रिपाठी, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मैनेजर धनंजय प्रताप सिंह, वरुण कुमार, टोरेंट गैस के प्रतिनिधि आनंद एवं रवि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सीएनजी पंप का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
JSD5

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams