समाजवादी पार्टी ने पुजारी लाल यादव को बनाया जिला उपाध्यक्ष

समाजवादी पार्टी ने पुजारी लाल यादव को बनाया जिला उपाध्यक्ष

कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर 

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर गोरखपुर निवासी पुजारी लाल यादव को जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस संबंध में पार्टी द्वारा मनोनयन पत्र जारी कर दिया गया है।
जारी पत्र के अनुसार श्री पुजारी लाल यादव पुत्र स्वर्गीय बाबू राम यादव, निवासी ग्राम कजाकपुर, पोस्ट रामपुर, जनपद गोरखपुर को समाजवादी पार्टी, जनपद गोरखपुर की जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष नामित किया गया है।
उनके मनोनयन पर जिला अध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, सांसद रामभुआल निषाद, फिरंगी प्रसाद विशारद, गोपाल यादव, डॉ. मोहसिन खान, जगदीश यादव, चन्दवली यादव, अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, रजनीश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, विजय बहादुर यादव, यशपाल रावत, राजमती निषाद, विनय शंकर तिवारी, एमएलसी प्रत्याशी कमलेश, जफर अमीन डक्कु, मनुरोजन यादव, जियाउल इस्लाम, इनामुल्लाह खान, शहाब अंसारी, शकील अंसारी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य, मैना भाई, आशुतोष गुप्ता, सोहराब खान, रविन्द्र यादव, अशोक तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि पुजारी लाल यादव संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Admin
Share: | | | 0
Comments
Leave a comment
ATYS

Our Comments

Advertisement

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams